सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The battle for the post of President has begun in the Central Bar Association elections

Ghazipur News: सेंट्रल बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए जोर आजमाइश शुरू

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
The battle for the post of President has begun in the Central Bar Association elections
विज्ञापन
कासिमाबाद। सेंट्रल बार एसोसिएशन का चुनाव में अध्यक्ष पद को लेकर जोर आजमाइश शुरू हो गई है। सेंट्रल बार के चुनाव में इस बार अध्यक्ष पद पर तहसील के तीन वरिष्ठ अधिवक्ताओं के मैदान में उतरने से मुकाबला काफी रोचक हो गया है। यही कारण है कि अध्यक्ष पद को लेकर मतदाताओं से संपर्क और अपने पक्ष में करने की होड़ लगी है। अब देखना है कि 23 मार्च को इस प्रतिष्ठा परक पद पर कौन जीत हासिल करता है। मालूम हो कि सेंट्रल बार संगठन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर तहसील के तीन वरिष्ठ अधिवक्ता क्रमशः सुभाष चंद्र तिवारी जो पूर्व में सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एक बार रह चुके हैं के साथ वरिष्ठ अधिवक्ता राम अवध चौहान और जयप्रकाश सिंह यादव के मैदान में उतरने से पूरा मुकाबला त्रिकोणी योग होता दिख रहा है।
Trending Videos

तीनों उम्मीदवार अपने- अपने पक्ष में जीत का दावा कर रहे है। सेंट्रल बार एसोसिएशन में कुल 65 मतदाता हैं। इसी तरह महासचिव पद पर भी दो उम्मीदवारों के आमने-सामने होने से इस पद को लेकर भी जोर अजमाइश है। महासचिव पद पर अमित प्रकाश सिंह और राजेश कुमार गौतम के बीच मुकाबला है, शेष पदों परिसर एक-एक पर्चा दाखिल होने के कारण सभी का निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो चुका है। यही नहीं अपने पाले में करने के लिए नाश्ता पानी के साथ पार्टी तक दी जा रही है। अब देखना है कि 23 मार्च को परिणाम किसके पक्ष में जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed