{"_id":"69bd98b2474b28ab7806c4b4","slug":"the-district-has-received-approximately-18-million-books-so-far-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-149190-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: जिले को अब तक मिलीं करीब 18 लाख पुस्तकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: जिले को अब तक मिलीं करीब 18 लाख पुस्तकें
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। परिषदीय विद्यालयों में नए शिक्षा सत्र की शुरुआत में छात्रों को समय से पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने की तैयारी तेज कर दी गई है। कक्षा एक से आठ तक के सवा दो लाख से अधिक छात्रों के लिए करीब 23 लाख पुस्तकों के सापेक्ष जिले को 18 लाख किताबें मिल चुकी हैं।
इनमें लगभग 12 लाख पुस्तकों का सत्यापन कर उन्हें बच्चों में वितरण के लिए बीआरसी को भेज दिया गया है। विभाग की योजना है कि अप्रैल माह में ही सभी छात्रों को किताबें उपलब्ध करा दी जाएं। प्राथमिक शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के लिए सरकार की ओर से विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कई प्रोत्साहन योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन्हीं में से एक निशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण योजना भी है।
जिले के 2266 परिषदीय विद्यालयों के साथ-साथ बेसिक व माध्यमिक के एडेड, समाज कल्याण, राजकीय, अनुदानित मदरसा तथा 14 कस्तूरबा विद्यालयों सहित कुल 2508 स्कूलों के कक्षा एक से आठ तक के करीब 2 लाख 30 हजार बच्चों के लिए 23 लाख से अधिक पुस्तकों की आवश्यकता है।
Trending Videos