गाजीपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सदर में छह दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बृहस्पतिवार को समापन हुआ। शिविर के दौरान लो-कॉस्ट मॉडल मेकिंग, थ्रेड पेंटिंग, लीफ आर्ट, सतत विकास लक्ष्य, आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस, खेल-कूद एवं विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। समापन के अवसर पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा एवं आत्मविश्वास का सुंदर प्रदर्शन किया। प्रशिक्षिका प्रज्ञा मौर्य की ओर से संचालित प्रशिक्षण में छात्राओं रुचि, ज्योति चौहान, प्रतिज्ञा, पिंकी, आंचल, प्रांजलि कुशवाहा, प्रीति, काजल, गरिमा शामिल रहीं। शिविर के सफल संचालन एवं समापन में विद्यालय की वंदना राय, सावित्री कुशवाहा, ज्योति यादव, अर्चना यादव एवं पूनम का विशेष सहयोग रहा।