फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The selection of 12 helpers who secured jobs using forged certificates will be cancelled.

Ghazipur News: प्रमाणपत्रों में फर्जीवाड़ा कर पाई नौकरी 12 सहायिकाओं का चयन होगा निरस्त

Sat, 11 Jul 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
The selection of 12 helpers who secured jobs using forged certificates will be cancelled.
गाजीपुर। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से की गई 1352 पदों पर आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में गड़बड़ी शामिल आई है। विभागीय जांच में पता चला है कि 12 अभ्यर्थियों ने कूटरचित तरीके से आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र बनवाकर आंगनबाड़ी सहायिका की नौकरी हथिया ली। अब इनके खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

जब से आंगनबाड़ी सहायिका की भर्ती हुई है, तब से विभाग में लगातार शिकायतें आ रही हैं। विभागीय जांच में ज्यादातर शिकायतें निराधार पाई गई हैं। लेकिन, 12 शिकायतें ऐसी हैं, जो तथ्यपरक व सही पाई गईं।
विज्ञापन

इन शिकायतों की जांच बाल विकास एवं पुष्टाहार तथा राजस्व विभाग की ओर से संयुक्त रूप से की गई हैं। दोनों विभागों की जांच में पाया गया कि 12 ऐसे अभ्यर्थी हैं, जो कूटरचित आय, निवास व जाति प्रमाणपत्र बनकर आंगनबाड़ी सहायिका बन गई हैं। अब विभाग की ओर से ऐसी आंगनबाड़ी सहायिकाओं के चयन को निरस्त करने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसको लेकर कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही इन आंगनबाड़ी सहायिकाओं का चयन निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed