सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three arrested, including a man carrying a reward of 25,000, who was about to surrender in court in connection with the attack on the block chief.

Ghazipur News: ब्लॉक प्रमुख पर हमले के मामले में कोर्ट में समर्पण करने जा रहे 25 हजार के इनामी समेत 3 गिरफ्तार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Three arrested, including a man carrying a reward of 25,000, who was about to surrender in court in connection with the attack on the block chief.
पुलिस गिरफ्त में सैदपुर ब्लॉक प्रमुख हीरा यादव पर हमले के आरोपी। संवाद
विज्ञापन
सैदपुर (गाजीपुर)। ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह यादव पर 15 जून को हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी और मुख्य आरोपी देवराज सिंह ठाकुर सहित तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि इनामी मुख्य आरोपी देवराज सिंह ठाकुर, सोनू सिंह और गोविंद यादव गाजीपुर न्यायालय में आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पियरी गांव के सामने वाराणसी-गोरखपुर मार्ग पर घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में अब तक पांच नामजद आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है, जबकि तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सैदपुर ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह यादव 15 जून की शाम सैदपुर क्षेत्रीय पंचायत कार्यालय स्थित अपने कक्ष में बैठे थे। इसी दौरान हमलावरों ने बंदूक की बट से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मामले में पीड़ित ब्लॉक प्रमुख की तहरीर पर मुख्य आरोपी देवराज सिंह ठाकुर सहित आठ लोगों के खिलाफ नामजद तथा कुछ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने घटना वाली रात ही आरोपी सर्वेश यादव और गंगासागर राम को गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही वारदात में प्रयुक्त तीन वाहनों को भी बरामद कर लिया गया था। इसके बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने सभी नामजद आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस लगातार उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। कोतवाल ने बताया कि मुख्य आरोपी के बेटे नीतिश सिंह उर्फ भोंनू, भतीजे राजन सिंह तथा अमित यादव की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

सैदपुर क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख पर जानलेवा हमले के मामले में मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। शेष तीन आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed