Ghazipur News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने वाले तीन सिपाही निलंबित, पढ़ें- मामला
Ghazipur News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने वाले तीन सिपाहियों को एसपी ने निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के मरदह टोल प्लाजा पर बिना ड्यूटी के रात में चेकिंग के नाम पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने वाले तीन सिपाहियों को पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं तीनों के खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी है। पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है।
क्या है पूरा मामला
मरदह थाने में तैनात आरक्षी युवराज सिंह, अजय सिंह और दीपू कुशवाहा के खिलाफ किसी ने वाराणसी रेंज के डीआईजी वैभव कृष्णा से शिकायत की थी कि यह तीनों आरक्षी रात में जब उनकी ड्यूटी नहीं रहती है तो वह मरदह टोल प्लाजा पर पहुंच जाते हैं। टोल पर आने वाले प्रत्येक बड़े वाहनों की न सिर्फ चेकिंग करते हैं, बल्कि उनसे अवैध वसूली भी करते हैं। डीआईजी के निर्देश पर एसपी ने पूरे मामले की जांच कराई। जांच में आरोप सही पाये जाने पर उन्होंने तीनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए।
इसे भी पढ़ें; Sawan Special: काशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा करते हैं गर्थ और वोरा, बाबा को प्रणाम कर शुरू करते हैं ड्यूटी
उनके खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने अपने निलंबन पत्र में साफ-साफ लिखा है कि इन तीनों सिपाहियों की कार्यप्रणाली से पुलिस की छवि धूमिल हुई है। इस तरह की अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
2025 बैच के हैं तीनों सिपाही, तीन माह पहले ही हुई थी तैनाती निलंबित तीनों सिपाही वर्ष 2025 बैच के हैं। अभी तीन माह पहले ही तीनों की मरदह थाने में पहली पोस्टिंग हुई थी। पहली तैनाती में ही तीनों की करतूत से न सिर्फ पुलिस अधिकारी बल्कि आम लोग भी हैरान हैं। इतना ही ही नहीं इन तीनों सिपाहियों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें तीनों एक काफी कैफे में पूरे दबंग स्टाइल रील बना रहे हैं। इनके निलंबन के बाद यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इन तीनों के खिलाफ शिकायत मिली थी कि पूर्वाचल एक्सप्रेसवे के मरदह टोल प्लाजा पर यह वाहनों से अवैध वसूली करते हैं। जांच में आरोप सही मिलने पर तीनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इनके खिलाफ विभागीय जांच जारी है। -डॉ. ईरज राजा, एसपी