{"_id":"6a7cd56386b0eb1a0507bed4","slug":"you-wont-have-to-travel-six-or-seven-kilometers-to-get-fertilizer-dap-and-urea-will-be-available-right-in-the-village-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-158026-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: छह-सात किमी दूर नहीं जाना पड़ेगा खाद लेने, गांव में ही मिलेगी डीएपी आैर यूरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: छह-सात किमी दूर नहीं जाना पड़ेगा खाद लेने, गांव में ही मिलेगी डीएपी आैर यूरिया
विज्ञापन
बी-पैक्स खुटवा पर किसान को कृषक पंजीका और एक बोरी डीएपी देते जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सरोजेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद लेने के लिए छह से सात किलोमीटर दूर जाने की किसानों की मजबूरी अब खत्म होगी। नवगठित बी-पैक्स खुटवा से बुधवार को उर्वरक वितरण शुरू हो गया। समिति के शुभारंभ कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सरोजेश सिंह ने पांच सदस्यों को कृषक पंजीका देकर एक-एक बोरी डीएपी वितरित की। गांव में ही उर्वरक मिलने की सुविधा शुरू होने से किसानों में खुशी है।
समिति के अध्यक्ष ने बताया कि अब तक 175 सदस्य बनाए जा चुके हैं। इसी माह कम से कम 200 नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। समिति को फिलहाल 200 बोरी डीएपी और 250 बोरी यूरिया उपलब्ध कराई गई है।
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता बिपिन कुमार सिंह ने कहा कि किसानों की मांग के अनुसार समिति पर उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी। उन्होंने सदस्यों से सहकारी सिद्धांतों के अनुरूप समिति का संचालन करने की अपेक्षा की।
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक के सचिव एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बैंक और विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने समिति के माध्यम से अधिक से अधिक सदस्यों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में अपर जिला सहकारी अधिकारी जमानियां सतीश चंद्र कुशवाहा, अपर जिला सहकारी अधिकारी जखनियां आशीष सिंह, सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) मनिहारी रत्नेश सिंह आदि मौजूद रहे।