सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three thousand houses were without electricity for 10 hours

Ghazipur News: तीन हजार घरों में 10 घंटे तक गुल रही बिजली

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Three thousand houses were without electricity for 10 hours
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। नगर स्थित 33 केवीए नए विद्युत उपकेंद्र के 10 एमवीए ट्रांसफार्मर का तकनीकी फाल्ट दूसरे दिन बुधवार को भी प्रकाश में आया। इसके कारण 10 घंटे तक मुहम्मदाबाद एवं शाहनिंदा फीडर की बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे तीन हजार से अधिक घर प्रभावित हुए। शाम चार बजे तकनीकी फाॅल्ट दूर होने पर बिजली आपूर्ति बहाल हुई। बीते 17 फरवरी को नए विद्युत उपकेंद्र के 10 एमवीए ट्रांसफार्मर में तकनीकी फाल्ट आ गया था। इसके कारण 11 घंटे बत्ती गुल रही। एसडीओ अमित राय ने बताया कि तकनीकी फाॅल्ट के के कारण बिजली आपूर्ति बाधित थी। मरम्मत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed