{"_id":"69bd9515781f78fe300dfad4","slug":"tractor-trolley-crashes-through-bridge-railing-and-plunges-into-the-ganges-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-149203-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल की रेलिंग तोड़कर गंगा में गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल की रेलिंग तोड़कर गंगा में गिरी
विज्ञापन
वीर हमीद सेतु की रेलिंग तोड़ते हुए गिरी ट्रैक्टर-ट्राली की जानकारी होने पर मौजूद राहगीर। संवाद
विज्ञापन
सुहवल। थाना क्षेत्र के वीर अब्दुल हमीद सेतु पर शुक्रवार की रात 8:15 बजे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए गंगा में गिर गई।
हादसे के बाद पुल पर राहगीरों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस नाव और स्थानीय गोताखोरों की मदद से डूबने वालों की तलाश की जा रही है। वहीं ट्रैक्टर मालिक के अनुसार ट्रैक्टर पर 2 लोग सवार थे। पुलिस जांच कर रही है।
सुहवल थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि सुजानपुर निवासी बबन यादव और ताड़ीघाट निवासी मनोज के अनुसार, दोनों बाइक से घर जा रहे थे। उनके आगे गाजीपुर से खाली एक ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज रफ्तार में सुहवल की ओर जा रही थी। वीर अब्दुल हमीद सेतु पर एक बाइक को बचाने के चक्कर में चालक ने जैसे ही ब्रेक लगाया, ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा में जा गिरी।
थाना प्रथानी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कितने लोग सवार थे, इसकी जानकारी के लिए स्थानीय नाविकों को लगाया गया है। साथ ही गोताखोरों को भी लगाया गया है। हालांकि अंधेरा होने के कारण स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। पुल पर वाहनों का आवागमन सामान्य रूप से जारी है।
Trending Videos