सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two friends who were going to attend the funeral died in a road accident.

Ghazipur News: अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Two friends who were going to attend the funeral died in a road accident.
मृतक चंदन कुमार की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
विज्ञापन
भीमापार (गाजीपुर)। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर डगरा स्थित इस्माइलपुर गांव (एकौझी पुल) के पास सैदपुर-भीमापार मार्ग पर शुक्रवार को वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों चंदन राम (30) और संदीप चौहान (42) की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। दोनों मृतक एक वृद्ध के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जौहरगंज श्मशान घाट जा रहे थे।

कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बहरियाबाद थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव निवासी नगदू चौहान का बृहस्पतिवार की रात निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार सैदपुर के जौहरगंज श्मशान घाट पर होना था। इसमें शामिल होने के लिए चकफरीद गांव निवासी चंदन राम (30) मित्र कबीरपुर निवासी संदीप चौहान (42) के साथ बाइक से जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों अभी सैदपुर-भीमापार मार्ग स्थित हसनपुर डगरा के इस्माइलपुर गांव (एकौझी पुल) के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद जब तक राहगीर और आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, तब तक वाहन चालक वाहन लेकर भाग चुका था। कोतवाल ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक चंदन राम के भाई सूरज की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वाहन की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है।

मृतक चंदन कुमार की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन

मृतक चंदन कुमार की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन

मृतक चंदन कुमार की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन

मृतक चंदन कुमार की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन

मृतक चंदन कुमार की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन

मृतक चंदन कुमार की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed