{"_id":"69e9290aa16cc081ac098198","slug":"under-the-leadership-of-the-mp-bjp-members-burnt-effigies-of-opposition-parties-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-151121-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: सांसद के नेतृत्व भाजपा जनों ने विपक्षी दलों का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: सांसद के नेतृत्व भाजपा जनों ने विपक्षी दलों का पुतला फूंका
विज्ञापन
पीजी कॉलेज गेट के पास भाजपा महिला मोर्चा और भाजयुमो के विरोध प्रदर्शन में शामिल राज्यसभा सांसद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गाजीपुर। महिला आरक्षण विधेयक संशोधन बिल के सदन में गिरने से आक्रोशित भाजपा महिला मोर्चा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बुधवार को स्नातकोत्तर महाविद्यालय चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान विपक्षी दलों का पुतला दहन किया। नेतृत्व राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह और भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विश्व प्रकाश अकेला ने किया।
इस अवसर पर राज्यसभा की सांसद ने कहा कि 16 और 17 अप्रैल का दिन देश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होता, अगर विपक्ष ने महिला आरक्षण से जुड़े इस महत्वपूर्ण संशोधन विधेयक को सदन में गिराने का काम न किया होता। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी गठबंधन ने महिलाओं को सशक्त बनाने के इस प्रयास में बाधा उत्पन्न की है।
केंद्र सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं, जिनका सकारात्मक प्रभाव पूरे देश में देखा जा रहा है, लेकिन विपक्ष केवल राजनीतिक स्वार्थ के कारण ऐसे अहम फैसलों का विरोध कर रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने केंद्र सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है, लेकिन विपक्ष इस दिशा में बाधा उत्पन्न कर रहा है।
भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विश्व प्रकाश अकेला ने कहा कि मोर्चा के कार्यकर्ता लोगों को सच्चाई से अवगत कराएंगे और महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई को और मजबूत करेंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुनीता सिंह, नपाध्यक्ष सरिता अग्रवाल, सीता सिंह, साधना राय, अविनाश सिंह, प्रीति गुप्ता, विवेकानंद आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X