{"_id":"69e9b74155579fcd9208572f","slug":"video-bjp-members-burn-effigies-of-opposition-parties-down-with-slogans-raised-2026-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"भाजपा जनों ने विपक्षी दलों का पुतला फूंका, मुर्दाबाद के लगे नारे;VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा जनों ने विपक्षी दलों का पुतला फूंका, मुर्दाबाद के लगे नारे;VIDEO
महिला आरक्षण विधेयक संशोधन बिल के सदन में गिरने से आक्रोशित भाजपा महिला मोर्चा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बुधवार को स्नातकोत्तर महाविद्यालय चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान विपक्षी दलों का पुतला दहन किया। नेतृत्व राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह तथा भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विश्व प्रकाश अकेला ने किया। इस अवसर पर राज्यसभा की सांसद ने कहा कि 16 और 17 अप्रैल का दिन देश के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज होता, अगर विपक्ष ने महिला आरक्षण से जुड़े इस महत्वपूर्ण संशोधन विधेयक को सदन में गिराने का काम न किया होता। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी गठबंधन ने महिलाओं को सशक्त बनाने के इस प्रयास में बाधा उत्पन्न की है। केंद्र सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं, जिनका सकारात्मक प्रभाव पूरे देश में देखा जा रहा है, लेकिन विपक्ष केवल राजनीतिक स्वार्थ के कारण ऐसे अहम फैसलों का विरोध कर रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने केंद्र सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है, लेकिन विपक्ष इस दिशा में बाधा उत्पन्न कर रहा है। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विश्व प्रकाश अकेला ने कहा कि मोर्चा के कार्यकर्ता लोगों को सच्चाई से अवगत कराएंगे और महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई को और मजबूत करेंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुनीता सिंह, नगर पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल, सीता सिंह, साधना राय, अविनाश सिंह, प्रीति गुप्ता, विवेकानंद राय, माया सिंह, अमरनाथ शर्मा, किरन सिंह, सुमन बिंद, प्रतिभा शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, गर्वजीत सिंह, शनि चौरसिया आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।