{"_id":"69bc4733e01c9bb51e00d8e5","slug":"up-board-48312-answer-sheets-evaluated-on-the-second-day-of-assessment-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-149113-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : मूल्यांकन के दूसरे दिन जांची गईं 48312 काॅपियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : मूल्यांकन के दूसरे दिन जांची गईं 48312 काॅपियां
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की काॅपियों का मूल्यांकन जिले के पांच केंद्रों पर बृहस्पतिवार को जारी रहा। दूसरे दिन दोनों कक्षाओं की 48312 कापियां जांची गई जिसमें हाईस्कूल की 32681 और इंटर की 15631 काॅपियों का मूल्यांकन किया गया।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक आयोजित की गई थी। परीक्षा संपन्न होने के बाद बुधवार से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरु हो गया है। पांच केंद्रों पर पहले दिन 17152 कापियां जांची गई जिसमें हाईस्कूल के दो केंद्रों पर 14664 और तीन केंद्रों पर इंटर की 2488 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ।
जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह ने बताया कि दूसरे दिन दो केंद्रों पर हाईस्कूल की 32681 काॅपियां जांची गई। इसमें अष्ट शहीद इंटर काॅलेज स्थित केंद्र पर 13779 तथा शहीद स्मारक इंटर काॅलेज में 18902 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई। तीन केंद्रों पर इंटर की 15631 काॅपियों का मूल्यांकन हुआ।
Trending Videos