सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   50-bed hospital ready, waiting to be handed over

Jaunpur News: 50 बेड का अस्पताल बनकर तैयार, हैंडओवर होने का इंतजार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
50-bed hospital ready, waiting to be handed over
महराजगंज::: नव निर्मित 50 बेड का अस्पताल। संवाद - फोटो : महसी के बसौनामाफी में वन विभाग द्वारा पकड़ा गया बाघ।
विज्ञापन
महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में 50 बेड का अस्पताल भवन बन कर तैयार हो चुका है। अब इसके हैंडओवर होने का इंतजार है। अस्पताल भवन हैंडओवर होने के बाद लोगाें को इलाज के लिए मुख्यालय या दूसरे जिले का रुख नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल हैंडओवर होने साथ ही डाॅक्टरों और कर्मचारियों की तैनाती होनी अभी बाकी है। इसके लिए अधीक्षक ने शासन को पत्र भी लिखा है। कोरोना काल के समय भाजपा बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने सीएचसी को गोद लिया था। उसके बाद अस्पताल का कायाकल्प हुआ। सन 2023 में विधायक के प्रयास से शासन द्वारा 50 बेड के अस्पताल के लिए पत्र लिखा, जिसका प्रस्ताव पास होने के बाद लगभग 10 महीने पूर्व शासन से दो करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य शुरू हुआ। मरीजों के बेहतर इलाज की सुविधा के लिए स्थानीय ब्लॉक अंतर्गत 89 ग्रामसभाओं के मरीजों को सीएचसी पर इलाज मिलता है। पहले जहां के लोग इलाज कराने के लिए जौनपुर व अन्य अस्पताल में चले जाते थे। इलाज की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 2024 में 50 बेड का अस्पताल स्वीकृत हुआ। दो करोड़ 25 लाख की लागत से दस महीने पूर्व अस्पताल भवन के निर्माण का काम शुरू हुआ। अब 50 बेड का अस्पताल बनकर तैयार हो गया है। अस्पताल बनने के बाद अब एक ही छत पर ओपीडी में विशेषज्ञ डाॅक्टरों से इलाज की सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि प्रसव, जांच, ऑपरेशन आदि की सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। जांच में एक्सरे आदि की भी सुविधा भी उपलब्ध होगी। अस्पताल बनकर तैयार हो गया है। हालांकि हैंडओवर होना बाकी है। अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि अस्पताल बनकर तैयार हो गया है। बदलापुर के भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि एक सप्ताह में उद्घाटन कराने की तैयारी है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed