सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A basketball court built to international standards will be constructed in Indira Gandhi Sports Stadium

Jaunpur News: इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में इंटरनेशनल मानक से बनेगा बास्केटबॉल कोर्ट

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
A basketball court built to international standards will be constructed in Indira Gandhi Sports Stadium
विज्ञापन
करंजाकला। सिद्धीकपुर स्थित इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप अत्याधुनिक बास्केटबॉल कोर्ट के निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है। प्रस्तावित कोर्ट बनने के बाद राष्ट्रीय स्तर के खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जा सकेंगी। प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव की पहल पर खेल विभाग ने करीब एक करोड़ 33 लाख रुपये की लागत से बास्केटबॉल कोर्ट निर्माण का विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। प्रस्ताव में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप लगभग 40 मीटर लंबाई-चौड़ाई के आधुनिक कोर्ट के निर्माण की योजना शामिल है। कोर्ट के निर्माण के बाद खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए प्रशिक्षकों की नियुक्तियां की जाएंगी। ताकि जिले के युवा खिलाड़ियों को तकनीकी रूप से मजबूत बनाया जा सके। वह राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। अभी तक जिले में बास्केटबॉल के लिए मानक सुविधाओं का अभाव रहा है। इसके कारण खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतियोगिताओं की तैयारी में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने बताया कि खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। जल्द ही खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बास्केटबॉल कोर्ट उपलब्ध होगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह यादव ने बताया कि प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भेजा जा चुका है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed