सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJP will celebrate Dr. B.R. Ambedkar's birthday at 2303 booths

Jaunpur News: भाजपा 2303 बूथों पर मनाएगी डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
BJP will celebrate Dr. B.R. Ambedkar's birthday at 2303 booths
पार्टी की ओर से आयोजित संगोष्ठी में बोलते भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति। भाजपा
विज्ञापन
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर पार्टी के नारी अभिनंदन एवं आंबेडकर जयंती की तैयारी को लेकर संगोष्ठी हुई। बैठक में तय हुआ कि पार्टी जिले के 2303 बूथों पर 14 अप्रैल को भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाएगी। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा कि आगामी 14 अप्रैल को हम आधुनिक भारत के शिल्पकार डॉ. आंबेडकर की जयंती मनाएंगे। उनके अंत्योदय के संकल्प को दोहराने का महापर्व है। बाबा साहेब की जयंती पर हर बस्ती, हर गांव तक पहुंचकर सेवा कार्य करना है। हमें केवल मंचों से भाषण नहीं देना है, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना और सुलझाना है। एमएलसी बृजेश सिंह ने कहा कि आज हम सब यहां उस शक्ति का वंदन करने के लिए एकत्रित हुए हैं, जो समाज की आधारशिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा इस बात को माना है कि नारी शक्ति केवल एक शब्द नहीं, बल्कि राष्ट्र के विकास का सबसे सशक्त माध्यम है। जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि आज सभी राजनैतिक एवं सामाजिक संगठन बाबा साहब के जन्मदिवस को अपने अपने ढंग मनाते हैं लेकिन भाजपा 2303 स्थानों पर जयंती मनाएगी। इसके पूर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर संयोजक संदीप तिवारी, अजय सिंह, अजय सरोज, पुष्पा निषाद, नीरज मौर्य, परविंदर चौहान आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता ने किया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed