{"_id":"6a7f6469aba26745a00b9827","slug":"a-four-lane-road-will-be-built-from-wazidpur-to-pachhatiya-and-it-will-be-14-meters-wide-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-161096-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: वाजिदपुर से पचहटिया तक बनेगी फोरलेन, 14 मीटर होगी चौड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: वाजिदपुर से पचहटिया तक बनेगी फोरलेन, 14 मीटर होगी चौड़ी
विज्ञापन
फोर लेन: वाजिदपुर से जेसीज चौराहा मार्ग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर।
शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर करने के लिए वाजिदपुर से पचहटिया तक 4.7 किलोमीटर सड़क को फोरलेन बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। फोरलेन बनने के बाद सड़क करीब 14 मीटर चौड़ी होगी। यह मार्ग पचहटिया में आजमगढ़ फोरलेन से जुड़ जाएगा। इससे इस मार्ग पर जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है। इस परियोजना में 70 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए जाएंगे। परियोजना के तहत जरूरत के अनुसार करीब पांच स्थानों पर अंडरपास बनाने की तैयारी है। अंडरपास बनने से इन स्थानों पर सड़क पार करने में लोगों को सहूलियत मिलेगी। मुख्य मार्ग पर यातायात भी प्रभावित नहीं होगा। फोरलेन की जद में आने वाले सरकारी जमीन पर किए गए निर्माण भी हटाए जाएंगे। वाजिदपुर से लेकर शास्त्री पुल के पास तक 100 से ज्यादा की संख्या में लोगों ने सरकारी संपत्तियों पर कब्जा कर निर्माण कर रखा है। एनएचएआई आजमगढ़ इकाई के डिप्टी मैनेजर शिवम मिश्रा ने बताया कि सर्वे का काम चल रहा है। वाजिदपुर लता मंगेशकर चौराहे से पचहटिया तक फोरलेन का निर्माण होगा। सड़क को करीब 14 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। वर्तमान में यह सड़क पांच से सात मीटर चौड़ी है। फोरलेन बनने से यातायात सुगम होगा और जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
यहां बनेगा अंडरपास
जेसीज चौराहे के आगे जोगियापुर के पास
शास्त्री पुल के बाद
राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के कार्यालय के पास
गुरुद्वारा और हनुमान मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते पर
सिपाह में फ्लाईओवर का प्रस्ताव
सिपाह में भी फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव है। हालांकि, यह फ्लाईओवर फिलहाल वाजिदपुर-पचहटिया फोरलेन परियोजना में शामिल नहीं है। भविष्य में इसके निर्माण से सिपाह क्षेत्र में भी यातायात व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।