सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A new Primary Health Center (PHC) will be built in Dharmapur at a cost of Rs. 2.56 crore; the foundation stone has been laid.

Jaunpur News: 2.56 करोड़ से धर्मापुर में बनेगा नया पीएचसी, हुआ भूमिपूजन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
A new Primary Health Center (PHC) will be built in Dharmapur at a cost of Rs. 2.56 crore; the foundation stone has been laid.
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मापुर के पुनः भवन निर्माण का भूमि पूजन करते सुभासपा विधायक जगदीश न - फोटो : मृतका स्व​प्निल तिवारी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

धर्मापुर। विधानसभा जफराबाद के सुभासपा विधायक जगदीश नारायण राय ने शुक्रवार को ब्लॉक परिसर धर्मापुर में नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। 2 करोड़ 56 लाख 90 हजार की लागत से नए भवन का निर्माण होगा।
शुक्रवार दोपहर में 12 बजे धर्मापुर ब्लॉक परिसर स्थित पीएचसी के भवन के निर्माण के लिए विधायक जगदीश नारायण राय ने भूमि पूजन किया। भूमि पूजन के बाद विधायक ने कहा कि धर्मापुर पीएचसी का भवन पूरी तरह से जर्जर हो गया है। ऐसे में अब यहां के प्रभारी और स्टाफ के लिए एक मुख्य पीएचसी भवन के साथ-साथ टाइप टू के लिए दो आवास, ईएमओ के लिए एक आवास, कैंपस में इंटर लॉकिंग आदि का निर्माण एक प्रमुख कार्यदायी संस्था की ओर से किया जाएगा। विधायक ने बताया कि इस पूरे भवन निर्माण का बजट 2 करोड़ 56 लाख 90 हजार रुपये है। नए भवन के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर ढंग से स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख विमलेश यादव, बीडीओ कृष्ण मोहन यादव, पीएचसी अधीक्षक डॉ. इंद्रजीत यादव, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान फौजी अनिल यादव, जय प्रकाश सिंह, सुरेंद्र प्रताप यादव, विनोद कुमार यादव, सुनील कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed