सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A short circuit sparked a fire that burned 25 bighas of wheat crop and scorched two cattle

Jaunpur News: शाॅर्ट सर्किट की चिंगारी से 25 बीघा गेहूं की फसल जली, दो मवेशी झुलसे

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
A short circuit sparked a fire that burned 25 bighas of wheat crop and scorched two cattle
कुकुहा गांव में आग लगने पर बुझाने जुटे ग्रामीण व दमकल कर्मी। स्रोत-संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सोमवार को शाॅर्ट सर्किट से लगी आग से 25 बीघा गेहूं की फसल जल गई। मड़हे में बंधे दो मवेशी झुलस गए। चार सगे भाइयों के गृहस्थी का सामान जल गया। काफी प्रयास के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। गौराबादशाहपुर क्षेत्र के कुकुहा गांव में सोमवार की दोपहर करीब एक बजे 11 हजार वोल्टेज की विद्युत लाइन के ढीले तारों के टकराने से निकली चिंगारी से आग लग गई। देखते ही देखते आसपास के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। गांव के एक ही परिवार के अखिलेश यादव, दया यादव, सेवा यादव, हरिश्चंद्र यादव और अजय यादव की संयुक्त रूप से लगभग 6 बीघा फसल जल गई। इसके अलावा राम केवल की 3 बीघा, अनिल सिंह की 15 बिस्वा, राजेंद्र यादव की 3 बीघा, शिव फल की एक बीघा, कन्हैया की एक बीघा, अरशद की 10 बिस्वा, धीरज यादव का एक बीघा, चंद्रिका यादव की फसल व भूसा जल गया। ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं, कि काबू पाना मुश्किल हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। मौके पर पीआरवी 112 और राजस्व लेखपाल ने पहुंचकर हुए नुकसान का आकलन किया। चंदवक थानाक्षेत्र के कछवन गांव में सोमवार दोपहर बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक मड़हे में आग लग गई। आग की चपेट में आने से किसान की गृहस्थी जल गई। मड़हे में बंधी भैंस और उसका बच्चा झुलस गया। गांव के मड़ई का पूरा निवासी किसान राजेंद्र यादव के कच्चे मकान से सटे मड़हे में दोपहर में आग लग गई। राजेंद्र यादव ने बताया कि बिजली आपूर्ति शुरू हुई तो मड़हे में लगे तारों से चिंगारी निकलने लगी। देखते ही देखते मड़हा धूं-धूं कर जलने लगा। मड़हे में बंधी भैंस और उसके बच्चे को किसी तरह बाहर निकाला गया लेकिन वह काफी झुलस गए थे। मड़हे में रखी चौकी, बिस्तर व अन्य सामान जल गए। मड़ियाहूं कोतवाली प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर राजस्व विभाग को नुकसान का आकलन किया। सरपतहां थानाक्षेत्र के पट्टीनरेंद्रपुर गांव में सोमवार शाम तीन बजे आग लगने से चार सगे भाइयों की गृहस्थी का सामान जल गया। ग्रामीणों ने निजी नलकूप से पानी लेकर राहत बचाव में जुट गए। बाद में पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी से किसी तरह आग पर काबू पाया। शार्ट से निकली चिंगारी से अच्छेलाल, छोटेलाल, त्रिभुवन व सूरज के रिहायशी छप्पर में आग लग गई। चारों भाइयों का पूरा सामान जल गया। सूचना पर तहसीलदार आशीष सिंह और राजस्व निरीक्षक रविंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed