फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Accused caught stealing diesel from trucks on the highway

Jaunpur News: हाईवे पर ट्रकों से डीजल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

Mon, 19 Oct 2026 02:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Accused caught stealing diesel from trucks on the highway
जौनपुर। सिंगरामऊ पुलिस ने हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल लूटने के आरोपी सचिन यादव निवासी ककरहिया थाना बंधुआकला सुल्तानपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 50 लीटर डीजल, देशी तमंचा, एक कारतूस और घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो बरामद हुई है। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाने का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस ने बचाव करते हुए उसे दबोच लिया। बदलापुर सीओ अजय कुमार राय ने बताया कि 15 अक्तूबर को इटावा निवासी ट्रक चालक मनीष कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि वह त्रिशुंडी, सुल्तानपुर जा रहा था कि रास्ते में जौनपुर हाईवे पर चार अज्ञात व्यक्तियों ने हाथ देकर ट्रक रुकवाया। आरोपियों ने तेल नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। भयवश चालक ने ट्रक की टंकी से करीब 120 लीटर डीजल निकालकर उन्हें दे दिया था। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। सूचना मिली कि आरोपी हाईवे पर मौजूद है। पुलिस जब उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो वह जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस अपना बचाव करते हुए घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सचिन यादव के खिलाफ जौनपुर और सुल्तानपुर जिले के विभिन्न थानों में पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें शस्त्र अधिनियम और गिरोहबंद अधिनियम से जुड़े मामले भी शामिल हैं। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed