फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Accused of tearing down the foundation wall, threatened with death for protesting

Jaunpur News: नींव की दीवार गिराने का आरोप, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी

Fri, 14 Aug 2026 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Accused of tearing down the foundation wall, threatened with death for protesting
मीरगंज। करौर गांव में निर्माणाधीन नींव की दीवार गिराने और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। करौर निवासी आशीष कुमार दुबे ने थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आशीष के अनुसार उनकी पहले से नींव डली हुई थी और उसी पर बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस के कुछ लोगों ने मौके पर पहुंचकर गाली-गलौज शुरू कर दी और निर्माणाधीन दीवार गिरा दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें दौड़ा लिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि दीवार गिराने की घटना का वीडियो साक्ष्य उनके पास मौजूद है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article