फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Training provided on sources to increase the income of village panchayats

Jaunpur News: ग्राम पंचायतों की आय बढ़ाने के स्रोतों पर दिया प्रशिक्षण

Fri, 14 Aug 2026 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Training provided on sources to increase the income of village panchayats
खेतासराय। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत बृहस्पतिवार को विकास खंड शाहगंज में ग्राम पंचायतों के स्वयं के आय स्रोतों, ओएसआर से राजस्व वृद्धि विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें विकास खंड के सभी ग्राम पंचायत सचिव और पंचायत सहायकों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण का शुभारंभ एडीओ पंचायत दीपक यादव, डीपीआरसी चंदौली के वरिष्ठ फैकल्टी सह प्रबंधक सुनील सिंह, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर कमलाकांत मौर्य, एडीओ-एजी धर्मेंद्र कुमार सरोज, डॉ. प्रदीप कुमार, संतोष राजभर, अजय यादव और भोला यादव समेत ग्राम पंचायत सचिवों एवं पंचायत सहायकों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित करके किया। प्रशिक्षण में ग्राम पंचायतों की आय बढ़ाने के लिए ओएसआर स्वयं के स्रोतों से राजस्व की जानकारी दी गई। इसमें ओएसआर का परिचय, संवैधानिक एवं राज्य स्तरीय प्रावधान, कर स्रोत एवं उनकी चुनौतियां, स्वच्छ भारत मिशन के तहत ओएसआर सृजन, कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से आय वृद्धि, ग्राम पंचायत विकास में ओएसआर के उपयोग तथा ओएसआर पोर्टल के बारे में विस्तार से बताया गया। मास्टर ट्रेनर जिलाजीत निषाद और निर्मल कुमार ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने ग्राम पंचायतों को अपने आय के स्रोत मजबूत करने और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article