फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Everyone should help make differently-abled children self-reliant: Rajesh Nayak

दिव्यांग बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने में सभी करें सहयोग : राजेश नायक

Fri, 14 Aug 2026 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Everyone should help make differently-abled children self-reliant: Rajesh Nayak
तिरंगा यात्रा निकालते दिव्यांग बच्चे। आयोजक
जौनपुर। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व महंगूपुर शीतला चौकिया स्थित रचना विशेष विद्यालय के बच्चों ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यात्रा में विद्यालय के दिव्यांग बच्चे, शिक्षक एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा लेकर नारों के साथ यात्रा निकाली। मुख्य अतिथि जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राजेश कुमार नायक ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में दिव्यांग बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर रैली में शामिल हुए। रैली विद्यालय परिसर से निकलकर शीतला चौकिया धाम, धन्नेपुर चौराहा होते हुए विद्यालय परिसर में आकर समाप्त हुई। रैली का समापन नसीम अख्तर द्वारा किया गया। रैली के पूर्व विद्यालय परिसर में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया इसमें मुख्य राजेश कुमार नायक ने कहा कि विशेष बच्चों की अक्षमताओं को नकारते हुए उनकी क्षमताओं को देखना चाहिए। जिससे सामान्य तथा विशेष बच्चों में एकरूपता आ सके। तिरंगा यात्रा में गौतम चंद, डॉ. संतोष कुमार सिंह, पूनम श्रीवास्तव, रविरंजन, जितेंद्र, होरेंद्र, दामिनी, बबीता, नीतू, लाल साहब, गुलाम अब्बास जैदी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article