सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Apply for Purvanchal University's Semester Exams by the 25th.

Jaunpur News: पूर्वांचल विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा के लिए 25 तक करें आवेदन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Apply for Purvanchal University's Semester Exams by the 25th.
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध जौनपुर और गाजीपुर के महाविद्यालयों में पंजीकृत समय सेमेस्टर के सभी छात्र परीक्षा के लिए 25 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 25 मार्च के बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। महाविद्यालय 26 मार्च तक परीक्षा शुल्क जमा कर सकेंगे।
Trending Videos

विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं 13 अप्रैल से प्रस्तावित हैं। परीक्षा के लिए आवेदन आनलाइन करने के लिए 25 मार्च की तिथि तय की गई है।
परीक्षा नियंत्रक परीक्षक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि कार्यालय की ओर से कई बार निर्देश दिया गया कि कॉलेज विषम सेमेस्टर के आंतरिक व सेशनल तथा वोकेशनल परीक्षा का अंक अपलोड करा दें, लेकिन समीक्षा करने पर पाया गया कि अभी तक कई महाविद्यालयों व संस्थानों के अंक अपलोड नहीं किए गए हैं। इसके कारण रिजल्ट घोषित किए जाने में दिक्कत आ रही है। यह स्थिति चिंतनिय है। छात्रहितों एवं शैक्षणिक व्यवस्था के विपरीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतः ऐसे महाविद्यालय व संस्थान जिन्होंने अंक अभी तक अपलोड नहीं किया है, उन्हें अंतिम बार सचेत करते हुए निर्देशित किया जाता है कि वे शत-प्रतिशत छात्रों के अंक अनिवार्य रूप से 25 मार्च तक अपलोड करना सुनिश्चित करें। अन्यथा की स्थिति में पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। इसका संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित महाविद्यालय का होगा। पोर्टल बंद होने के बाद किसी महाविद्यालय को मौके नहीं दिया जाएगा।
स्नातक स्तर के बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए और स्नातकोत्तर स्तर के एमए एमएससी, एम कॉम सम सेमेस्टर के सत्र 2025-26 में प्रवेशित छात्र परीक्षा फार्म भरकर फीस जमा करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed