सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Theft of green trees in Jafrabad was chased away by villagers.

Jaunpur News: जफराबाद में हरे पेड़ों की चोरी ग्रामीणों ने घेरेबंदी कर खदेड़ा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Theft of green trees in Jafrabad was chased away by villagers.
विज्ञापन
सिरकोनी। जफराबाद थानाक्षेत्र में हरे और कीमती पेड़ों को काटकर चोरी करने वाला गैंग सक्रिय हो गया है, जो रात में एकांत और सुनसान जगह में पेड़ों को निशाना बना रहा है। सखोई जंगल में सोमवार की रात गैंग पेड़ों की कटान मेकं जुटा हुआ था। पेड़ काटने की मशीन की आवाज सुनकर गांव वालों को संदेह हुआ। रात में गांव वालों ने जंगल में घेराबंदी किए। गैंग के सदस्य मौके से मोटरसाइकिल पेड़ काटने वाली मशीन और मोबाइल छोड़कर भाग गए। गांव वालों ने थानाध्यक्ष को सूचना देकर बरामद सामग्री पुलिस को सुपुर्द कर दी। शिवपुर गांव निवासी लल्ला सिंह ने बताया कि गोमती नदी के किनारे सखोई जंगल में बीते कई दिनों से रात के समय कीमती पेड़ों की कटाई कर रातों-रात उठा ले जाने के मामले सामने आ रहे थे। इस पर सभी गांव वाले चौकन्ने हो गए। जंगल में पेड़ काटने वाले कटर मशीन के चलने की आवाज सोमवार की रात करीब 12 बजे सुनाई दी। गांव वालों ने योजना बनाकर घेराबंदी की। गैंग को गांव वालों के आने की भनक लगी तो अपनी मोटरसाइकिल, मोबाइल और आरी मशीन छोड़कर भाग गए। गैंग ने लल्ला सिंह की जमीन से पांच कीमती सागौन के पेड़ों की कटाई कर उसे गिरा दिया था। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला ने बताया कि मौके से मिली मोटरसाइकिल और मोबाइल से अपराधियों को चिह्नित कर तलाशने का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही गैंग का खुलासा किया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed