सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Offices open on holiday, 317 bills worth Rs 41.92 crore paid on the last day of the financial year

Jaunpur News: छुट्टी के दिन खुले दफ्तर, वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन 41.92 करोड़ के 317 बिलों का भुगतान

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Offices open on holiday, 317 bills worth Rs 41.92 crore paid on the last day of the financial year
जौनपुर। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन विकास भवन में काम निपटातीं जिला विकास अ​धिकारी मीनाक्षी देवी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जौनपुर। वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम दिन मंगलवार को जिले के सरकारी विभागों में बजट खपाने की भारी आपाधापी देखने को मिली। सार्वजनिक अवकाश के बावजूद विकास भवन, कोषागार और अन्य महत्वपूर्ण दफ्तरों में अधिकारी व कर्मचारी सुबह से ही फाइलों और बिलों के निस्तारण में जुटे रहे। देर शाम तक कुल 317 बिलों के माध्यम से 41 करोड़ 92 लाख 25 हजार 404 रुपये का भुगतान जारी किया गया। सबसे अधिक सक्रियता विकास भवन, नगरीय निकाय, पशुपालन, जिला विकास कार्यालय और समाज कल्याण विभाग में दिखी। मेडिकल कॉलेज जौनपुर के एक ही बिल पर 49.63 करोड़ रुपये जारी किए गए। वहीं, समाज कल्याण विभाग के 31 बिलों का 2.51 करोड़ और लोक निर्माण विभाग के 30 बिलों का 2.31 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ। पुलिस विभाग के 42 बिलों पर 99.16 लाख रुपये खर्च किए गए। जिला कोषागार से मिली जानकारी के अनुसार बेसिक शिक्षा, कृषि, राजस्व और टीबी अस्पताल समेत लगभग सभी प्रमुख विभागों ने अपने बजट को लैप्स होने से बचाने के लिए अंतिम समय तक बिलों की फीडिंग सुनिश्चित की।

जौनपुर। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन विकास भवन में काम निपटातीं जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी।

जौनपुर। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन विकास भवन में काम निपटातीं जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी।- फोटो : अमर उजाला

Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed