सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Separate wards and testing facilities have been created at the CHC for treatment.

Jaunpur News: सीएचसी पर इलाज के लिए बनाए गए अलग से वार्ड, जांच की सुविधा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Separate wards and testing facilities have been created at the CHC for treatment.
स्वास्थ्य की खबर में: सीएचसी मड़ियाहूं।  संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जौनपुर। मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए जिला अस्पताल से लेकर से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की तैयारी शुरू हो गई है। मरीजों के इलाज के लिए अलग से वार्ड बना दिया गए हैं। दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिले में 22 सीएचसी और 85 पीएचसी पर स्वास्थ्य सेवाएं सक्रिय की जा रही हैंं। जिला अस्पताल में मरीजों के लिए दस बेड का वार्ड बनाया गया है। खास कर डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया समेत अन्य बीमारियों से बचने के लिए मरीजों के इलाज और जांच की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केदों पर भी स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दिया है। जांच और इलाज के सुविधा के साथ दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। शासन के निर्देश पर विभाग ने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को सतर्क कर दिया है। संचारी अभियान के तहत करीब 2500 टीमें गांव में घर-घर जाकर बीमार लोगों की जांच की जा रही है। बीमार लोगों का सैंपल लेकर जांच की जा रही है। जिले में 22 सीएचसी और 85 पीएचसी पर स्वास्थ्य सेवाएं सक्रिय की जा रही हैंं। केराकत :
Trending Videos

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार कनौजिया ने बताया कि दस्तक हर घर अभियान के तहत आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। उनके स्वास्थ्य की जांच भी कर रही हैं। लोगों को गर्मी से बचाव एवं राहत के लिए उपायों की जानकारी दी जा रही है। डेंगू मलेरिया चिकनगुनिया सहित आदि जांच की सुविधा उपलब्ध हैं। अस्पताल में दवाएं उपलब्ध हैं। बदलापुर : गर्मी शुरू होते ही तरह-तरह की बीमारियां पांव पसारने लगी हैं। इनके जांच व उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर लिया है। सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय दुबे ने बताया कि मच्छर जनित बीमारियों के जांच व उपचार की सारी सुविधाएं उपलब्ध है। गावों में भी समय-समय पर आशा व स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। मड़ियाहूं : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अरुण कुमार भारती ने बताया कि गर्मी में वाली बीमारियों से बचाव को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया की जांच के सुविधा अस्पताल में उपलब्ध है। डेंगू मरीजों के लिए स्पेशल वार्ड बनाया गया है। साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त की जा रहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article