{"_id":"6ac7f9caef995d951a0aef2e","slug":"cyber-fraudsters-scammed-11500-by-threatening-with-stf-jaunpur-news-c-193-1-jon1004-164520-2026-10-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में साइबर ठगी: एसटीएफ का डर दिखाकर राजगीर मिस्त्री से ठगे 11,500 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में साइबर ठगी: एसटीएफ का डर दिखाकर राजगीर मिस्त्री से ठगे 11,500 रुपये
Fri, 09 Oct 2026 01:45 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:45 AM IST
सार
जौनपुर के मड़ियाहूं क्षेत्र के गनापुर गांव निवासी राजगीर मिस्त्री राकेश कुमार सरोज से साइबर ठगों ने एसटीएफ और पुलिस का डर दिखाकर 11,500 रुपये ठग लिए। आरोपियों ने यूट्यूब वीडियो देखने के नाम पर शिकायत दर्ज होने और परिवार को थाने में बंद कराने की धमकी दी। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन
साइबर क्राइम।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
मड़ियाहूं क्षेत्र के गनापुर गांव निवासी राजगीर मिस्त्री राकेश कुमार सरोज से साइबर ठगों ने एसटीएफ और पुलिस का डर दिखाकर 11,500 रुपये ठग लिए। आरोपियों ने यूट्यूब वीडियो देखने के नाम पर शिकायत दर्ज होने की बात कहकर पीड़ित को धमकाया। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत की है।
राकेश कुमार सरोज ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को साइबर क्राइम से जुड़ा बताया। उसने कहा कि वह मोबाइल पर यूट्यूब वीडियो देखते हैं और उनके नाम से शिकायत दर्ज हुई है। इसके बाद आरोपी ने एसटीएफ से उठवाने की धमकी दी।
पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने मामला रफा-दफा करने के लिए बताए गए बैंक खातों में तत्काल रुपये भेजने को कहा। साथ ही धमकी दी कि रुपये नहीं भेजने पर उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को थाने में बंद करा दिया जाएगा। इस डर से पीड़ित ने 11,500 रुपये भेज दिए।

Trending Videos
शिकायत के आधार पर होगी जांच
मड़ियाहूं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला साइबर ठगी का है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
मड़ियाहूं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला साइबर ठगी का है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।