{"_id":"696bdc5dcc17b704850c4ff9","slug":"demand-for-no-entry-and-barrier-on-the-villages-approach-road-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-148072-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: गांव के संपर्क मार्ग पर नो एंट्री व बैरियर लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: गांव के संपर्क मार्ग पर नो एंट्री व बैरियर लगाने की मांग
जौनपुर। क्षेत्र के हौज टोल प्लाजा पर टोल-टैक्स से बचने के लिए भारी वाहन ग्रामीण मार्गों का सहारा ले रहे हैं। इससे ग्रामीणों में हादसों का डर बढ़ गया है। लोगों ने जिलाधिकारी से गांव के संपर्क मार्ग पर नो एंट्री बैरियर लगाने की मांग की है। क्षेत्र के राजेपुर प्रथम, शादीपुर व हौज ग्रामसभा के कई ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र देकर गांव के मार्गों से गुजर रहे भारी वाहनों को बंद करने के लिए शिकायती पत्र दिया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को बताया कि ये सभी ग्रामसभाएं राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ी हैं, जहां यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ता है, वहां से लगभग एक किलोमीटर दूरी पर टोल प्लाजा है। कुछ समय से भारी मालवाहक हजारों गाड़ियां जैसे ट्रक, डंपर, ट्रेलर, पिकअप आदि टोल टैक्स से बचने के लिए इस संपर्क मार्ग से होकर गुजर रहीं हैं। इन वाहनों के आवागमन से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन वाहनों के कारण गांव में धूल-मिट्टी से किसानों की फसलों को नुकसान होता है, वहीं दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त मार्ग से हाई वोल्टेज बिजली के तार भी गुजरे हैं। कई बार इन वाहनों से खंभे टूट चुके हैं, जिससे हादसों का डर बना रहता है। ग्रामीणों का आरोप है कि मुख्य राजमार्ग स्थित टोल प्लाजा से बचने के लिए कई भारी ट्रक और डंपर गांव के संकरे रास्तों से होकर गुजर रहे हैं। पत्र देने वालों में आशीष कुमार, रविंद्र, बाबूनाथ, रमेश, बाबूराम, भैयालाल, रितेश, उर्मिला देवी, पिंकी, अमित अनूप, अनुराग आदि रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।