सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Driver dies in Saudi Arabia, body taken to be brought back 20 days

Jaunpur News: सऊदी में चालक की मौत, शव ले आने में लगे 20 दिन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Driver dies in Saudi Arabia, body taken to be brought back 20 days
शाहगंज--- सऊदी में सड़क दुर्घटना में मृत चालक के शव आने पर रोते-बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
शाहगंज। थाना क्षेत्र के सिधाई गांव निवासी युवक की सऊदी अरब में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना के 20 दिन बाद जब शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। सिधाई गांव निवासी अनिल कुमार उर्फ छोटू यादव (25) अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए करीब छह महीने पहले सऊदी अरब गया था। वहां वह गाड़ी चालक का काम कर रहा था। गत 28 दिसंबर को सऊदी अरब में हुए एक सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही यहां परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। कागजी औपचारिकताएं पूरी कर 20 दिन बाद सोमवार को जब शव गांव पहुंचा तो परिजनों में मातम पसर गया। मां, बहन और अन्य परिजन शव से लिपटकर रोते नजर आए। गांव के लोग परिजनों को ढांढस बंधाते नजर आए। युवक दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। उसकी मां फूला देवी गृहिणी हैं। उनके लिए छोटा बेटा ही एकमात्र बड़ा सहारा था, जो विदेश जाकर मेहनत-मजदूरी कर घर खर्च चला रहा था। मृतक का बड़ा भाई मनीष उर्फ डबलू यादव गांव में ही रहकर मां और बहन की देखभाल करता था। छोटा भाई बाहर रहकर परिवार की आर्थिक जरूरतें पूरी कर रहा था। उसकी असमय मौत से परिवार के सामने रोजी-रोटी और भविष्य की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।अनिल कुमार की मौत ने परिवार के पुराने जख्मों को एक बार फिर हरा कर दिया। 18 वर्ष पूर्व उसके पिता अमर यादव की भी सऊदी अरब में ही सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद परिवार ने भारी संघर्षों के बीच जीवन बिताया। अब बेटे की मौत ने मां और पूरे परिवार को फिर से गहरे सदमे में डाल दिया है। एक ही परिवार में सऊदी अरब में दो पीढ़ियों की सड़क हादसों में मौत से गांव के लोग स्तब्ध हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed