{"_id":"69879c5e46ee477ce20ddafe","slug":"government-should-give-pension-to-businessmen-who-are-60-years-old-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-149200-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: 60 साल के व्यापारियों को पेंशन दे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: 60 साल के व्यापारियों को पेंशन दे सरकार
जौनपुर। नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल के नेतृत्व में शुक्रवार को व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर से शिष्टाचार मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। 60 वर्ष उम्र पूरी कर चुके व्यापारियों को पेंशन देने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि व्यापारी जीवन के दौरान जितने रुपये आयकर जमा किया हो उसका कुछ प्रतिशत 60 वर्ष के बाद उसी व्यापारी को जीवन यापन के लिए मिलना चाहिए। चूकी समय से आयकर जमा करते हुए देश के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान होता है, इसलिए सरकार को उपयुक्त दोनों मांगों पर गंभीरता से ध्यान देकर अतिशीघ्र मूर्त रूप देना चाहिए। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि व्यापार मंडल ने दोनों मांग न्याय संगत है। देश के विकास में व्यापारी हमेशा सहयोगी रहा है। व्यापारियों को उनका हक अवश्य मिलना चाहिए। उन्होंने इस महत्वपूर्ण मुद्दे को सदन में उठाने का भी आश्वासन दिया, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को दोनों मांगों को गंभीरता पूर्वक संज्ञान में देते हुए उचित निर्णय के लिए निवेदन भी करूंगा। जिला पदाधिकारी रमेश बरनवाल ने मंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रतिनिधि मंडल में नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष साहू, नगर महामंत्री मुन्नालाल अग्रहरि, शैलेंद्र सिंह गुड्डू, सरदार रंजीत सिंह, जितेंद्र जायसवाल गुड्डू, सरदार मनमोहन सिंह, विशाल बरनवाल, राजेश जायसवाल, रसाल बरनवाल, सौरभ बरनवाल, राजेंद्र स्वर्णकार, शुभम बरनवाल, चंद्रप्रकाश जायसवाल उपस्थित रहे। आभार संतोष साहू ने व्यक्त किया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।