{"_id":"696d308fc2da72d06607d8a4","slug":"hotels-and-restaurants-included-in-the-industrial-area-map-were-not-established-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-148127-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: औद्योगिक क्षेत्र के नक्शे में शामिल होटल और रेस्टोरेंट की नहीं हुई स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: औद्योगिक क्षेत्र के नक्शे में शामिल होटल और रेस्टोरेंट की नहीं हुई स्थापना
सतहरिया। औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया में होटल और रेस्टोरेंट नहीं हैं। कहने को तो इतना बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है फिर भी इसकी व्यवस्था यहां पर नहीं है। इससे यहां आने वाले कंपनियों के कर्मचारियों, अधिकारियों व आगंतुकों को ठहरने में काफी परेशानी होती है। परिसर में ठहरने की व्यवस्था न होने से लोगों को 50 किलोमीटर जौनपुर अथवा प्रयागराज अथवा एक सौ दस किलोमीटर वाराणसी जाना पड़ता है। उद्यमियों का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र के नक्शे में होटल और रेस्टोरेंट दोनों हैं। जमीन भी चिह्नित की गई है। दुर्भाग्य है कि इसकी स्थापना के 36 साल बीत जाने के बाद भी यह सुविधा मुहैया नहीं कराई जा सकी है। आईआईए के अध्यक्ष बृजेश यादव व महामंत्री गुलाब पांडेय ने बताया कि प्राथमिकता के तौर पर कई बार यह मुद्दा उद्योग बंधुओं की बैठक में उठाया गया। लेकिन, इसे अनसुना कर दिया गया। उनका कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र में होटल और रेस्टोरेंट सिर्फ खाने पीने की जगह नहीं बल्कि पूरे औद्योगिक माहौल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। फिर भी कोई जिम्मेदार इसके प्रति गंभीर नहीं है। उद्यमी सुनील यादव, हर्षित सिंह, विनय सिंह पिंटू, आशीष यादव, अरविंद मौर्या, अशोक शुक्ला आदि ने जिला प्रशासन से होटल व रेस्टोरेंट की स्थापना कराने की मांग की। सीडा प्राधिकरण सिविल प्रबंधक मो. शारिक हबीब ने बताया कि इसके लिए कार्ययोजना बनाई गई है। जल्द ही प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।