सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Husband and wife arrested for sheltering wanted criminal

Jaunpur News: इनामी बदमाश को पनाह देने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Husband and wife arrested for sheltering wanted criminal
विज्ञापन
बदलापुर (जौनपुर)। कस्बे के भलुआही स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल पर दो बार फायरिंग कर एक करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य आरोपी और इनामी बदमाश आनंद सिंह उर्फ शोले को संरक्षण देने व उसे फरार होने में मदद करने के आरोप में उसकी मौसेरी बहन और बहनोई को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ल के अनुसार, वांछित चल रहे आनंद सिंह उर्फ शोले ने जिस बाइक से स्कूल के गेट पर फायरिंग की थी, उसे अपनी मौसेरी बहन प्रिया सिंह और उसके पति बृजेश सिंह (निवासी घरवासनपुर) के यहां छिपा दिया था। बृजेश ने शोले को पुलिस से बचाने के लिए उसी बाइक से लोहिंदा चौराहे तक छोड़कर भागने में मदद की थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कलिंजरा मोड़ से दोनों को बाइक सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सेंट जेवियर्स स्कूल पर 27 जनवरी और 14 फरवरी को बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। प्रबंध निदेशक थॉमस जोसेफ से पत्र और फोन के जरिए एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। पुलिस इस मामले में पहले ही पवन यादव और रोहित सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि मुख्य शूटर आनंद सिंह उर्फ शोले अभी भी फरार है। घटनास्थल से पुलिस ने चार खोखे बरामद किए थे। सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस की टीमें फरार इनामी बदमाश की सरगर्मी से तलाश कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि अपराधियों को शरण देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed