सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Training given to SMC as well as headmasters

Jaunpur News: एसएमसी के साथ ही प्रधानाध्यापकों को दिया प्रशिक्षण

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Training given to SMC as well as headmasters
मछलीशहर में आयोजित एस एम सी की बैठक को संबोधित करते प्रशिक्षक संतोष तिवारी। स्रोत-संवाद
विज्ञापन
मछलीशहर। विकास खंड के परिषदीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक और विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष को उन्मुखीकरण प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक डॉ. संतोष तिवारी ने विद्यालय प्रबंध समिति की संरचना, गठन, विद्यालय विकास योजना, पीएम पोषण योजना, विद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के बाद एसएमसी के पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। प्रशिक्षक शिवाकांत तिवारी ने विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक, दिव्यांग बच्चे, हाउस होल्ड सर्वे, गुणवत्ता शिक्षा एवं निपुण भारत मिशन, बालिका शिक्षा प्री प्राइमरी स्कूल, ऑपरेशन कायाकल्प, अभिभावक की सामुदायिक भागीदारी, स्वच्छ भारत अभियान और विद्यालय और प्रबंध समिति के उत्तरदायित्व आदि प्रमुख विषयों की चर्चा की। प्रशिक्षण में विकास खंड के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और प्रबंध समिति के अध्यक्ष को उनके कार्य दायित्व का बोध कराया गया। स्पेशल एजुकेटर संजय मिश्र, शरद त्रिपाठी, मनोज गुप्ता ने प्रशस्ति एप एवं समर्थ एप के विषय में बताया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक रविंद्र बहादुर सिंह, लाल साहब यादव, लाल मोहम्मद, चंद्रकांत पांडेय, प्रभात मिश्र, राघवेंद्र मिश्र, उमाशंकर यादव, अनिल कुमार, सुरेंद्र यादव, भानु शुक्लाआदि ने प्रतिभाग किया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed