सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   In the field of dramatic arts, the art of writing, acting and direction received recognition

Jaunpur News: नाट्य कला क्षेत्र में लेखन, अभिनय और निर्देशन कला को मिला सम्मान

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
In the field of dramatic arts, the art of writing, acting and direction received recognition
मुख्यमंत्री .योगी आदित्यनाथ के हाथों सम्मानित होते कुशल (शुभम ) दुबे। स्वयं
विज्ञापन
सिकरारा। भुआकला (खपरहा) गांव में 27 साल पहले एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मे विमल दुबे (गुड्डू) के छोटे बेटे कुशल (शुभम) दुबे आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उनकी नाट्य कला क्षेत्र में लेखन, अभिनय व निर्देशन कला का सम्मान खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को किया तो क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। विमल कलेक्ट्रेट में डिजिटल वर्कशाॅप चलाते हैं। पिता गुड्डू ने बताया कि शुभम की स्कूली शिक्षा जौनपुर से हुई और काशी विद्यापीठ से एमकाम करने के समय ही उन्होंने नागरी नाटक मंडली वाराणसी के नाटकों में अभिनय शुरू किया। वे भारतेंदु नाट्य अकादमी लखनऊ से जुड़े और मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर से 20 हजार महीने की स्काॅलरशिप पाने लगे। इनके अभिनीत नाटक देश के हर राज्य में मंचित हुए और शोहरत हासिल की। इसी बीच कोरोना महामारी का प्रकोप आया और लॉक डाउन में घर वापसी हुई जो उसके कॅरिअर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। यहां से यूट्यूब पर वीडियो बनाना और फेसबुक व इंस्टाग्राम पर छा गए। द ऐश टैग चैनल शुरू किए, जिसके इन दिनों आठ मिलियन व्यूअर्स, सब्सक्राइबर हैं, जिसका सारा कारोबार बड़े भाई विशाल दुबे देखते हैं, जो प्रोड्यूसर हैं। इसी प्रोडक्शन में एक घंटे की लघु फ़िल्म मिशन मुंह दिखाई खुटहन में शूट हुई, जिसका लीड रोल शुभम ने किया है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed