सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Kidnapped child dies in Lucknow; kidnapper found hanging from tree

Jaunpur News: अगवा बच्चे की लखनऊ में मौत पेड़ से लटका मिला था अपहर्ता

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped child dies in Lucknow; kidnapper found hanging from tree
मुंगराबदशाहपुर- ऋषि पटेल की फाइल फोटो। परिजन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। थानाक्षेत्र के धरमपुर मधुपुर गांव से अगवा किए गए सात वर्षीय मासूम ऋषि पटेल की बुधवार रात लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पहले, इस सनसनीखेज अपहरण कांड के मुख्य आरोपी कमलेश पटेल का शव पड़ोसी जिले प्रतापगढ़ के एक बाग में पेड़ से लटका हुआ मिला था। धरमपुर मधुपुर निवासी चंद्रभान पटेल का पुत्र ऋषि पटेल (7) गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो का छात्र था। बीते 16 मई (शनिवार) को वह रोज की तरह स्कूल गया था। दोपहर को जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने स्कूल जाकर खोजबीन की। शिक्षकों ने बताया कि सुबह 7:40 बजे गांव का ही कमलेश पटेल (22) यह कहकर बच्चे को अपने साथ ले गया था कि उसकी मां ने बुलाया है। सुराग न मिलने पर पीड़ित पिता ने रविवार को मुंगराबादशाहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed