सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lekhpal main exam on May 21, 9696 candidates will appear

Jaunpur News: लेखपाल मुख्य परीक्षा 21 मई को, शामिल होंगे 9696 अभ्यर्थी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal main exam on May 21, 9696 candidates will appear
विज्ञापन
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में आगामी लेखपाल मुख्य परीक्षा-2025 की तैयारियों के संबंध में बैठक हुई। बैठक में परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन संपन्न कराने लिए व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि लेखपाल मुख्य परीक्षा 21 मई को एक पाली में सुबह 10 बजे से मध्याह्न 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। जनपद में परीक्षा लिए कुल 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के सफल संचालन लिए 21 जोनल मजिस्ट्रेट, 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पांच आरक्षित सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त 21 स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं 10 आरक्षित स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी नामित किए गए हैं। बैठक में बताया गया कि जनपद में कुल 9696 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कर ली जाएं। सुरक्षा, पेयजल, विद्युत एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया जाए। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर सतर्क निगरानी बनाए रखने व किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई तय करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा से संबंधित उपलब्ध कराई गई बुकलेट का सभी अधिकारी गहन अध्ययन कर लें व उसमें दिए गए दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन तय करें। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपने-अपने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण अवश्य कर लें, वहां पेयजल, शौचालय, सहित अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर लें। कहा कि पुलिस की सतर्कता आवश्यक है। यातायात निरीक्षक को निर्देशित किया कि परीक्षा के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था सुगमता से संचालित हो। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, केंद्राध्यक्ष एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed