सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Pensioners Association pays tribute to VN Singh on Sangharsh Sankalp Diwas

Jaunpur News: पेंशनर्स एसोसिएशन ने वीएन सिंह को संघर्ष संकल्प दिवस के रूप में दी श्रद्धांजलि

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Pensioners Association pays tribute to VN Singh on Sangharsh Sankalp Diwas
बीएन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि पेंशनर्स। पेंशनर्स एसोसिएशन - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
जौनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन ने जनपद अध्यक्ष सीबी सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पेंशनर्स कार्यालय पर पेंशनर्स एवं शिक्षक हितों के लिए संघर्षरत रहे स्व. वीएन सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित कर संघर्ष संकल्प दिवस मनाया। जिलाध्यक्ष सीबी सिंह ने वीएन सिंह के संघर्ष को याद करते हुए केंद्र सरकार के समान राज्य सरकार के कर्मचारी, पेंशनर्स को महंगाई एवं वेतन की समानता दिलाने के लिए किए गए आंदोलन के साथ ही वर्ष 1994-95 में पद के दो प्रोन्नत वेतनमान को सरकार से मनवाने के लिए की गई 51 दिन की हड़ताल को याद किया। कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार के गठित वेतन आयोग के संकल्प पत्र में पेंशनर्स के टर्म्स रिफरेंस को सम्मिलित करने तक संघर्ष संकल्प दिवस के रूप में लेते हुए संघर्ष का संकल्प व्यक्त कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने स्व. वीएन सिंह के वर्ष 1966 से अपने जीवन के अंतिम दिन 18 मई 1999 तक कर्मचारी शिक्षक पेंशनर्स के हितों के लिए संघर्ष कर जो हक दिलवाया था, उसे सरकार धीरे-धीरे बंद कर रही है। संरक्षक राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र सरकार बैकडोर से सेवानिवृत्ति तिथि के आधार पर पेंशनर्स में जो विभेद करने का कुचक्र कर रही है उसे हम सब मिलकर सफल नहीं होने देंगे। सभा को शेषनाथ सिंह, राम अवध यादव, नंदलाल सरोज, कृष्ण कुमार तिवारी, पलकधारी मौर्य, कंचन सिंह, श्याम बिहारी सिंह, देवेश यादव, मिठाई लाल, भानु प्रताप श्रीवास्तव, ओमप्रकाश यादव, राजेंद्र प्रसाद सिंह, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, प्रमोद सिंह, जियाराम यादव, ओंकार नाथ मिश्र, महेंद्र प्रसाद पाठक, सुक्खूराम आदि ने संकल्प व्यक्त किया। संचालन कृपाशंकर उपाध्याय ने किया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed