सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The search for Pradeep, Ravi and Bhola intensified; police raided 25 places in 24 hours

Jaunpur News: प्रदीप, रवि और भोला की तलाश तेज 24 घंटे में 25 जगह पुलिस के छापे

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
The search for Pradeep, Ravi and Bhola intensified; police raided 25 places in 24 hours
विज्ञापन
जौनपुर। बरात लेकर शादी करने जा रहे दूल्हे आजाद बिंद (25) की गोली मारकर हत्या करने के आरोपियों प्रदीप, रवि और भोला की तलाश तेज हो गई है। जनपद पुलिस और एसटीएफ ने पिछले 24 घंटे के दाैरान 25 स्थानों पर ताबड़तोड़ छापा मारा। यह कार्रवाई आरोपियों के सगे संबंधित और रिश्तेदारों के यहां भी हुई। तीनों आरोपियों पर पहले से ही पुलिस ने एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया। लेकिन, अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। एक मई को हुए आजाद हत्याकांड मामले में प्रदीप बिंद निवासी चिकसावा थाना बरदह आजमगढ़, रवि यादव निवासी सोंधी थाना खेतासराय और भोले राजभर निवासी जपटापुर थाना सरायख्वाजा का नाम सामने आया। इन आरोपियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोेषित किया जा चुका है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने हर हथकंडे आजमा रही है। शनिवार की रात डीआईजी वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण ने भी क्राइम मीटिंग के दौरान आरोपियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी हासिल की।
Trending Videos

साथ ही जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने को कहा। इधर, मामले पुलिस और एसटीएफ की टीम ने रविवार की रात ताबड़तोड़ कार्रवाई की। लाइन बाजार, सरायख्वाजा, खेतासराय, शाहगंज इलाके में कई स्थानों पर पुलिस की टीमें छापा मारा। यही नहीं, प्रयागराज, वाराणसी, आजमगढ़ में भी पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस आरोपियों के रिश्तेदारों के भी घर गई और सख्त हिदायत भी दी। लेकिन, कहीं कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की बहन सहित परिजनों को लेकर धरना देने की तैयारी: मृत आजाद बिंद की बहन सौम्या सहित परिवार के लोगों को लेकर राजनीतिक दलों से भी जुड़े लोग आगे लगे हैं। वीआईपी पार्टी इसे लेकर धरना देने तक की तैयारी में है। वहीं, सौम्या लगातार पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर रहीं हैं। मामले को लेकर एसपी कुंवर अनुपम सिंह खुद मॉनीटरिंग कर रहे हैं। साथ ही एएसपी सिटी और एएसपी ग्रामीण भी लगे हुए हैं। इसके अलावा सीओ सिटी, सीओ सदर, और सीओ शाहगंज को भी लगाया गया है, जो धरपकड़ के लिए गठित दस टीमों के साथ कार्रवाई में लगे हुए हैं। लेकिन, अभी तक तीनों आरोपियों का सुरार नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed