{"_id":"6a7236de9e831bbf6e0daf94","slug":"lover-couple-dies-after-consuming-poison-they-were-cousins-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-160484-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: विषाक्त का सेवन करने वाले प्रेमी-प्रेमिका की मौत, थे मौसेरे भाई-बहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: विषाक्त का सेवन करने वाले प्रेमी-प्रेमिका की मौत, थे मौसेरे भाई-बहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुइथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी नहीं होने से नाराज होकर सोमवार को विषाक्त का सेवन करने वाले प्रेमी-प्रेमिका की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रेमी की मौत निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मंगलवार को हुई। वहीं, प्रेमिका की मौत सोमवार की रात में जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हुई थी। रिश्ते में दोनों मौसेरे भाई-बहन हैं। थानाध्यक्ष कमल किशोर राय ने बताया कि सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की सरपतहा थाना क्षेत्र एक गांव में रिश्तेदारी है। युवक-युवती शादी करना चाहते थे।
भाई-बहन का रिश्ता होने के कारण परिजन विवाह के पक्ष में नहीं थे। सोमवार को प्रेमी-प्रेमिका के घर पहुंचा था। परिजनों की ओर से शादी से इनकार करने के बाद दोनों ने विषाक्त खा लिया। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने दोनों को सीएचसी सुइथाकला ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
प्रेमी के परिजन उपचार के लिए उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए थे। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद