{"_id":"696d2f17dd4d97216e076d28","slug":"mauni-amavasya-bathe-and-donate-and-bow-your-head-in-the-court-of-the-mother-goddess-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-148158-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौनी अमावस्या : स्नान दान कर मां के दरबार में टेका मत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौनी अमावस्या : स्नान दान कर मां के दरबार में टेका मत्था
जौनपुर। मौनी अमावस्या पर रविवार को जगह-जगह स्नान-दान और भजन-कीर्तन का आयोजन किका गया। गोमती नदी के विभिन्न घाटों में पर श्रद्धालुओं ने मौन धारण कर स्नान किया। शीतला धाम चौकिया में दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। विभिन्न मंदिरों पर दिनभर भजन-कीर्तन का दौर चला। मछलीशहर कोतवाली के रामपुर कटाहित गांव में मौनी अमावस्या के पर्व पर संत कबीर विज्ञान आश्रम पर भजन कीर्तन के साथ भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। इसमें फतेहपुर,जौनपुर ,प्रयागराज ,प्रतापगढ़ ,आजमगढ़,बलिया, आदि जिलों से आए भक्तों ने आश्रम महंत विमल दास का पूजन किया। कीर्तन भजन किया और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद आश्रम में ही भव्य भंडारे का आयोजन किया गया था। बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। आश्रम के महंत विमल दास साहब ने कहा कि मनुष्य जीवन एक बार ही मिलता है सभी को अपने जीवन में एक दूसरों की मदद और सेवा करनी चाहिए। हर मनुष्य के अंदर भगवान का वास होता है। जीवों पर दया करना चाहिए। इस अवसर पर राम शिरोमणि, राज बहादुर सिंह, डॉ. एके सिंह, मनोज जायसवाल, विनय जायसवाल,सुनील जायसवाल आदि उपस्थित रहे। संचालन राम शिरोमणि साहब ने किया। आयोजक मनोज कुमार जायसवाल ने आभार व्यक्त किया। सिगरामऊ : क्षेत्र के बघाड़ी ग्राम पंचायत इमलिया घाट पर माघ अमावस्या पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भोर से ही स्नानार्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। इस मौके पर घाट पर मेले का भी आयोजन किया गया। गोमती नदी के इस पार का घाट जौनपुर जिले में जबकि उस पार का घाट सुल्तानपुर के करौदी थानाक्षेत्र में आता है। भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए थे। घाटों के दोनों ओर पुलिस बल की तैनाती रही। श्रद्धालु स्नान के उपरांत बगल में स्थित भगवान भोलेनाथ के मंदिर में जलाभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित करते नजर आए। मेले में बच्चों और बुजुर्गों ने जमकर आनंद लिया।बदलापुर। कस्बे के इंदिरा चौक पर प्रयागराज से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। देर रात तक स्नान कर लौट रहे लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजक मंडल के डॉ. अलिंद मिश्र व शेषभान मिश्र ने बताया कि यह भंडारा नौ वर्षों से लगातार चल रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।