{"_id":"6973d1e3dc740cdea505be63","slug":"mother-shitala-was-adorned-with-flowers-from-kolkata-and-kashi-jaunpur-news-c-20-1-vns1073-1266626-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: कोलकाता और काशी के फूलों से हुआ मां शीतला का शृंगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: कोलकाता और काशी के फूलों से हुआ मां शीतला का शृंगार
विज्ञापन
फोटो-- चौकियां धाम में तीन दिवसीय श्रृंगार महोत्सव कार्यक्रम में झांकी की प्रस्तुति देते कलाकार
विज्ञापन
-देवी गीत व भजन की प्रस्तुति से झूम उठे श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मापुर। शीतला चौकियां धाम में तीन दिवसीय शृंगार महोत्सव शुक्रवार से शुरू हुआ। मां शीतला का काशी और कोलकाता के फूलों से भव्य शृंगार किया गया। महोत्सव के पहले दिन शाम को देवी गीत गायकों और कलाकारों ने एक से बढ़कर एक देवी गीत भजन की प्रस्तुति दी, जिसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे।
महोत्सव के प्रथम दिन भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति व शीतला चौकियां धाम मंदिर महंत विवेकानंद पंडा ने दीप प्रज्वलित और माता शीतला के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सुर संग्राम विजेता हरिओम तिवारी के देवी गीत माई हो तनी आ जयतु बघवा के कईके सवारी पर उपस्थिति श्रद्धालु झूम उठे, वहीं जौनपुर के प्रसिद्ध देवी गीत गायक अवधेश पाठक ने शीतला चौकियां के देखली सपनवा, और चुनरिया ओढ़ के देवी गीत की प्रस्तुति दी। काॅमेडियन मुत्तन दादा ने टीम के साथ हास्य प्रस्तुति से लोगों की वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में आये हुए अतिथियों व कलाकारों का महंत विवेकानंद पंडा और अभिनेता आशीष माली ने शीतला माता की चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। इस मौके पर डॉ. अवनीश सिंह, राम मोहन सिंह, अरुण कुमार शर्मा, राजेश श्रीवास्तव, विजय पंडा, विकास पंडा, सुजीत पंडा, चंद्रदेव पंडा, मोनी पंडा सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Trending Videos