सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   No helmet challan issued on car, questions raised on police functioning

Jaunpur News: कार पर नो हेलमेट का चालान, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
No helmet challan issued on car, questions raised on police functioning
कार की हेलमेट में चालान
विज्ञापन
खेतासराय। यातायात नियमों को लेकर सख्ती बरत रही पुलिस की कार्यप्रणाली उस समय सवालों के घेरे में आ गई है। जब एक चार पहिया वाहन चालक का नो हेलमेट के उल्लंघन में चालान कर दिया गया। इसे लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा है। कस्बा निवासी श्रेयांश जैन को उनकी वैगनआर कार के नाम पर एक हजार रुपये के ई-चालान की सूचना मिली। चालान में उल्लंघन का कारण बिना हेलमेट वाहन चलाना दर्ज किया गया, जबकि यह नियम केवल दोपहिया वाहनों पर लागू होता है। पीड़ित का कहना है कि जिस समय चालान किया गया, उस वक्त उनका वाहन खड़ा था। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि इस प्रकार की त्रुटियां आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी में डालती हैं। व्यवस्था की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े करती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार यह मामला या तो तकनीकी खामी का परिणाम हो सकता है या फिर चालान प्रक्रिया में मानवीय त्रुटि का संकेत देता है। दोनों ही स्थितियों में जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा जांच कर सुधारात्मक कदम उठाना जरूरी है। पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। घटना ने यातायात व्यवस्था की पारदर्शिता और जवाबदेही पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed