सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   One window of the reservation counter is closed, passengers are worried about getting tickets

Jaunpur News: आरक्षण काउंटर की एक खिड़की बंद, टिकट के लिए यात्री परेशान

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
One window of the reservation counter is closed, passengers are worried about getting tickets
विज्ञापन
मीरगंज। जंघई जंक्शन स्थित आरक्षण काउंटर की एक टिकट खिड़की बीते एक साल से बंद है, जिससे यात्रियों को किसी तरह आरक्षण टिकट एक खिड़की से मिल जा रही है लेकिन तत्काल टिकट के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाराणसी-प्रतापगढ़ रेल रूट पर स्थित जंघई एक बड़ा जंक्शन है। स्टेशन का 20 करोड़ वार्षिक आय है। यहां प्रतिदिन 50 ट्रेनों का ठहराव होता हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए दो आरक्षण काउंटर खोला गया है लेकिन एक साल से एक टिकट काउंटर बंद कर दिया गया है। शादी विवाह सीजन व गर्मी की छुट्टियां होने से स्टेशनों व ट्रेनों में यात्रियों का आवागमन बढ़ा है। ऐसे में आरक्षण टिकट किसी तरह से एक काउंटर से मिल जा रहा है लेकिन तत्काल टिकट लिए नंबर में खड़े एक या दो लोगों को मिल पा रहा है। बाकी लोग निराश हो कर लौट जा रहे है। जंघई निवासी राजकुमार, चौकी कला निवासी राहुल कुमार, सवैया निवासी अशोक यादव ने रेलवे अधिकारियों से बंद टिकट काउंटर को खोलवाने की मांग की है। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक जंघई कोमल सिंह ने बताया कि कर्मचारियों के अभाव में एक काउंटर बंद है जल्द ही खुलवा दिया जाएगा। यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कतें न हो, इसका ध्यान दिया जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed