सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Woman dies under suspicious circumstances

Jaunpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances
विज्ञापन
थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के नाऊपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। मौत के बाद मायके पक्ष की मांग पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार नाऊपुर गांव निवासी चंद्रशेखर यादव का विवाह पीड़ारी गांव निवासी विजय यादव की बेटी साधना यादव (25 वर्ष) के साथ 4 वर्ष पूर्व हुआ था। सब कुछ ठीक चल रहा था। सोमवार शाम साधना की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए वाराणसी ले गए, जहां अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी ससुरालियों ने साधना के मायके में उनके पिता विजय कुमार यादव को दी। पिता को समय से घटना की सूचना न मिलने के कारण उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की जिससे मौत के सही कारणों का पता चल सके। मृतका साधना अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है, जिनमें ढाई वर्ष का एक बेटा और छह माह की नवजात बेटा शामिल है। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed