सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Pilgrims flocked to Ghazi Mian's fair

Jaunpur News: गाजी मियां के मेले में उमड़े जायरीन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Pilgrims flocked to Ghazi Mian's fair
खेतासराय में गाजी मियां के मेले में मजार पर मन्नतें मांगते हुए। स्रोत-संवाद
विज्ञापन
खेतासराय। नगर पंचायत खेतासराय में ऐतिहासिक गाजी मियां के परंपरागत मेले पर प्रशासनिक रोक के बावजूद बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। अकीदतमंदों ने मजार के आसपास पहुंचकर दूर से ही मत्था टेका, अगरबत्ती जलाई और मन्नतें मुरादें मांगीं। पूरे दिन नगर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही, जिससे कई स्थानों पर जाम की स्थिति भी देखने को मिली। शांति व्यवस्था और कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए कोरोना काल में मेले पर प्रशासनिक रोक लगी थी। इस वर्ष भी मेले के आयोजन की अनुमति नहीं दी गई थी। बताया जा रहा है कि वर्ष 2025 में भी मेले को अनुमति नहीं मिली थी। इसके बावजूद दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु गाजी मियां की मजार और आसपास स्थित अन्य मजारों की ओर जाते दिखाई दिए। मजार तक लोगों को पहुंचने से रोकने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार मुस्तैद रहा। पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को समझाकर वापस लौटने की अपील करते रहे। हालांकि श्रद्धालु मजार के आसपास अलग-अलग स्थानों पर रुककर पूजा-अर्चना और दुआ करते नजर आए। नगर में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन की ओर से लोगों से शांति बनाए रखने और भीड़ एकत्र न करने की अपील की जाती रही। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि किसी ने मेला के परमिशन के लिए आवेदन नहीं किया। प्रशासनिक अनुमति नहीं थी। बिना अनुमति के मेले का आयोजन नहीं हो सका। हालांकि लोगों के आने-जाने के कारण सुरक्षा कर्मियों को लगाया गया था।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed