{"_id":"6a06b4c98b1bb9f990054fc9","slug":"mother-of-dead-sunny-stop-minister-om-prakash-rajbhar-convoy-lies-down-on-road-demanding-justice-in-jaunpur-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मृतक की मां ने रोते हुए रोका मंत्री ओपी राजभर का काफिला, हादसे के सात दिन बाद भी कार्रवाई न होने से रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मृतक की मां ने रोते हुए रोका मंत्री ओपी राजभर का काफिला, हादसे के सात दिन बाद भी कार्रवाई न होने से रोष
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 15 May 2026 11:23 AM IST
विज्ञापन
सार
जौनपुर जिले के भकुरा गांव में सड़क हादसे के सात दिन बाद भी कार्रवाई न होने से नाराज मृतक की मां ने मंत्री ओम प्रकाश राजभर का काफिला रोक लिया। वह न्याय की गुहार लगाते हुए सड़क पर लेट गई।
न्याय के लिए सड़क पर लेटी महिला को उठाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थानाक्षेत्र के भकुरा गांव में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सनी राजभर के परिजनों का गुस्सा और दर्द बृहस्पतिवार को फूट पड़ा। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी आरोपियों पर ठोस कार्रवाई और सरकारी सहायता न मिलने से नाराज सनी की मां कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की गाड़ी के आगे सड़क पर लेट गईं। इससे मौके पर भावुक और तनावपूर्ण स्थिति बन गई। विगत दिनों कार की टक्कर से सनी राजभर की मौत हो गई थी।
Trending Videos
बृहस्पतिवार को सूबे के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर शोक संतृप्त परिवार को ढांढ़स बंधाने भकुरा गांव पहुंचे थे। जैसे ही मंत्री का काफिला लौटने लगा, मृतक की मां बिलखते हुए उनकी गाड़ी के सामने आ गईं। महिला ने आरोप लगाया कि घटना को सात दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस ने अब तक दोषियों के खिलाफ कोई सख्त कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित परिवार का कहना है कि अब तक कई अधिकारी और नेता सिर्फ आश्वासन देकर चले गए लेकिन न तो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई और न ही सरकारी आर्थिक मदद मिली। सुरक्षाकर्मियों और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद रोती-बिलखती महिला को सड़क से उठाया और शांत कराया।
मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का पुख्ता भरोसा दिया। उन्होंने मौके से ही संबंधित अधिकारियों को आरोपियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई करने और नियमानुसार सरकारी मदद दिलाने के निर्देश दिए।