जौनपुर में पुलिस मुठभेड़: देवरिया का आरोपी गो-तस्कर गिरफ्तार, चेकिंग के दौरान भागने का कर रहा था प्रयास
Jaunpur News: जौनपुर जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया। इस पर वह भागने लगा। अनियंत्रित होकर उसकी बाइक पलट गई। इस दौरान मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जौनपुर जिले के सरपतहां थाना पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ के दौरान देवरिया जिले में वांछित एक कथित गो-तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए सीएचसी सुइथाकला भेजा गया।
क्या है पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक कम्मरपुर पुलिया के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगा। जल्दबाजी में उसकी बाइक पलट गई, जिसके बाद वह पैदल भागते हुए पुलिस पर तमंचे से दो फायर कर दिए। पुलिस का दावा है कि एक गोली थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह के दाहिने कान के पास से निकल गई। आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल हो गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंकज यादव (35) निवासी सारी बड़ौना, थाना सरपतहां के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से एक .315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, एक मोबाइल फोन और एक चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि बाइक अखंडनगर क्षेत्र से चोरी की थी और उसका नंबर प्लेट बदलकर चला रहा था।
इसे भी पढ़ें; 'अलविदा दुनिया': सुसाइड नोट लिखकर IMS BHU में जूनियर डॉक्टर ने दी जान, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाली गई बॉडी; सनसनी
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ जौनपुर, देवरिया और गोंडा में गोवध निवारण अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, लूट, शस्त्र अधिनियम समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके विरुद्ध सरपतहां थाने में बीएनएस की विभिन्न धाराओं और शस्त्र अधिनियम के तहत नया मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.