खेतासराय। कस्बे में रविवार को मुहर्रम की बारहवीं के अवसर पर सुन्नी समुदाय के ताजियेदारों ने परंपरागत तीजा का जुलूस निकाला। इमामबाड़े पर फातिहा के साथ मुहर्रम का समापन हुआ। सुबह करीब नौ बजे कस्बे के सभी ताजियेदार शहीदी चौक पर एकत्र हुए। यहां से अलम और तबलों के साथ जुलूस मुख्य मार्ग से होते हुए इमामबाड़ा पहुंचा। इमामबाड़े पर फातिहा पढ़ी गई।
इसके बाद जुलूस खुटहन रोड और पुरानी बाजार मार्ग से होकर विभिन्न चौकों पर पहुंचते हुए संपन्न हुआ। जुलूस के संयोजक मो. असलम खान ने मोहर्रम के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन तथा कस्बे के दोनों समुदायों के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। जुलूस में नूर मोहम्मद खान, मोहम्मद रजा, आसिफ अली, परवेज अंसारी, तबरेज अशरफी, जुबेर, सिराज खान, जाहिद, हाकिम अंसारी, सभासद एजाज सलमानी, नाजिर अंसारी, रियाज अंसारी और सरफराज अंसारी शामिल रहे।