पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dead body of an innocent four-year-old girl found in forest at jaunpur

Jaunpur News: शादी की रस्मों के बीच अचानक गायब हुई चार साल की मासूम, सुबह जंगल में मिला शव; परिवार में हड़कंप

Mon, 29 Jun 2026 01:07 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 29 Jun 2026 01:07 PM IST
सार

Jaunpur News: जौनपुर जिले में शादी समारोह के दौरान द्वारपूजा के रस्म के बीच चार साल की मासूम गायब हो गई। रातभर घरवाले उसकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। इधर, सुबह उसका शव जंगल में मिलने से सनसनी फैल गई। 

विज्ञापन
Dead body of an innocent four-year-old girl found in forest at jaunpur
crime - फोटो : amar ujala

विस्तार

जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के धनेजा गांव निषाद बस्ती में शादी समारोह में अपनी मां की मौसी के घर आई चार साल की बालिका रविवार की रात द्वारपूजा के समय लापता हो गई। रातभर परिवार के लोगों ने मासूम की खोजबीन की। इसी बीच बालिका का शव सोमवार की सुबह धनेजा घाट के जंगल में मिला। ऐसे में दुष्कर्म किए जाने की भी आशंका जाहिर की जा रही है। 

विज्ञापन


क्या है मामला
एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि सुबह डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि 4 वर्षीय बालिका रात से ही लापता है। पुलिस व परिजनों द्वारा खोजबीन करने पर बालिका मृत अवस्था में पाई गई। जांच के बाद प्रथम दृष्टया हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेजा गया है। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत करते हुए टीम गठित कर घटना के शीघ्र अनावरण हेतु विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed